पतंजलि योग योगपीठ द्वारा योग का हुआ भव्य आयोजन

रुदौली-अयोध्या। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति तहसील रुदौली द्वारा अकबरगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण पर प्रोटोकॉल के तहत भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के योगाचार्य विजय बहादुर योगी द्वारा मंत्रो उपरांत योग का शुभारंभ किया। जिसमें रुदौली क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों ने योग के बारे में बारीकियों से सीखा और जाना। भारत स्वाभिमान न्यास के रुदौली तहसील प्रभारी पवन योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी योग साधकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि पतंजलि योग समिति का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ, निरोग एवं जागरूक बनाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा अयोध्या जिले के सभी ब्लॉक एवं तहसीलों में निशुल्क योग प्रशिक्षण एवं योग शिविरों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्वाभिमान के तहसील संरक्षक शीतला प्रसाद योगी महामंत्री शिवकुमार योगी कोषाध्यक्ष अशोक योगी पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी राममिलन योगी सुनील योगी पतंजलि किसान सेवा समिति के तहसील प्रभारी श्रवण योगी महामंत्री स्वामीनाथन योगी युवा भारत समिति के तहसील प्रभारी रंजीत योगी पतंजलि महिला योग समिति की तहसील प्रभारी अमिता योगी शुभम योगी अकबरगंज वार्ड के सभासद महेश कश्यप शिवम योगी अंशु योगी कार्यक्रम में समर्पण उत्थान सोसायटी अयोध्या के पदाधिकारी व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा अयोध्या के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिसमें ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, त्रिकोणासन, दंडासन, शशकासन, उत्थान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपाल भाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। और सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र कल्याण की मंगलकामनाओं के साथ शांति पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।



