ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार पर जगह-जगह सजे भंडारे, विधायक रामचंद्र यादव ने बांटा प्रसाद

रुदौली-अयोध्या। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को माँ कामाख्या नगर पंचायत क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का माहौल रहा। मां कामाख्या धाम नगर पंचायत के हरिहरपुर वार्ड लोधौरा, बकौली सहित कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारों का शुभारंभ विधायक रामचंद्र यादव ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर किया। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार का सनातन परंपरा में विशेष महत्व है। इस अवसर पर आयोजित भंडारे केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। मैं सभी आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई देता हूं। भगवान हनुमान जी एवं माँ कामाख्या से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना करता हूं। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भंडारों का आयोजन कराया गया। पूरे दिन भंडारों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। और क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर प्रसाद वितरण कराया। कार्यक्रम में विकास मिश्रा, तेज तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



