रौजागांव चीनी मिल्स में मानसून प्लांटिंग अभियान का किया गया शुभारम्भ

रुदौली-अयोध्या। रुदौली क्षेत्र के रौजागांव स्थित बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड में सोमवार को मानसून प्लांटिंग अभियान का शुभारम्भ किया गया। डॉ. मैनेजर सिंह और महाप्रबंधक (गन्ना) जितेन्द्र मलिक ने फीता काटकर एक आँख वाले गन्ना बीज की बुवाई कर अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से गन्ने की उत्पादकता बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट रौजागांव में रविवार एवं सोमवार को अलग अलग क्षेत्र में मानसून प्लांटिंग अभियान का शुभारम्भ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. मैनेजर सिंह (कंसल्टेंट) एवं महाप्रबंधक (गन्ना) जितेन्द्र मलिक ने फीता काटकर एक आँख वाले गन्ना बीज की बुवाई कर किया। इस अवसर पर किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीक से गन्ने की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान समय पर बुवाई, उन्नत किस्मों का चयन और वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाकर किसान अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं। रौजागांव चीनी मिल्स लगातार किसानों के साथ मिलकर उन्नत गन्ना खेती को बढ़ावा देने तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं और तकनीकी अभियानों का संचालन कर रही है। मानसून प्लांटिंग अभियान भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चीनी मिल के यूनिट हेड सुधीर कुमार मानसून गन्ना बुवाई अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ताकि अधिक से अधिक किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन हासिल कर सकें। कार्यक्रम में डॉ. मैनेजर सिंह (कंसल्टेंट), जितेन्द्र कुमार मलिक (महाप्रबंधक गन्ना), अमित कुमार (प्रबंधक गन्ना), अजीत कुमार राय (प्रबंधक गन्ना), अविनाश तिवारी, राहुल सिंह, सुनील वर्मा, रत्नेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।



