उत्तर प्रदेश

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

जिला बाराबंकी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

रुदौली-अयोध्या। कोतवाली रुदौली पुलिस ने हाईवे पर लूट और वाहन चोरी की दो वारदातों का सफल खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के 17 मोबाइल फोन, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के करीब 3:40 बजे सहनी मोड़ के पास घेराबंदी कर बबलू रावत निवासी कोइलावर मांझा, थाना दरियाबाद जनपद (बाराबंकी) तथा राकेश रावत निवासी भुडेहरी, थाना रामसनेहीघाट जनपद (बाराबंकी) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 14 मई को कूढ़ासादात पेट्रोल पंप के पास एक बस चालक से आईफोन-15, चांदी की दो अंगूठियां, चांदी का ब्रेसलेट और छह हजार रुपये लूट लिए गए थे। वहीं 21 जून की रात हाईवे किनारे घर के सामने खड़ी अपाचे मोटरसाइकिल (यूपी 42 एवी 4436) चोरी कर ली गई थी। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों घटनाओं का सफल अनावरण किया।आरोपियों के कब्जे से एक आईफोन, 16 अन्य मोबाइल फोन (कुल 17 मोबाइल), 1,370 रुपये नकद तथा चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है।

-गिरफ्तारी में रही इनकी अहम भूमिका

इस कार्रवाई में रुदौली कोतवाली के अपराध निरीक्षक शत्रुघ्न यादव, भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह, शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल संजीव सिंह, हेड कांस्टेबल नीलेश सिंह, हेड कांस्टेबल इंद्रेश यादव, कांस्टेबल प्रियेश तिवारी, कांस्टेबल कृष्णवीर सिंह, कांस्टेबल प्रविंद कुमार यादव तथा कांस्टेबल देवव्रत चौधरी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}