महाराजगंज में ऑटोमोबाइल सेवाओं के विस्तार को लेकर डीएम से मिले आरकेएल टाटा मोटर्स के टेरिटरी हेड

महाराजगंज। आरकेएल टाटा मोटर्स, महाराजगंज के टेरिटरी हेड श्री योगेश्वर राय ने महाराजगंज के जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान महाराजगंज में आरकेएल टाटा मोटर्स द्वारा शुरू किए गए नए अधिकृत सर्विस सेंटर के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही नौतनवा में हाल ही में शुरू हुए सर्विस सेंटर के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्राहकों को बेहतर एवं समयबद्ध वाहन सेवा उपलब्ध कराने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा जिले में आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
टेरिटरी हेड श्री योगेश्वर राय ने कहा कि आरकेएल टाटा मोटर्स का उद्देश्य जिले के ग्राहकों को उनके नजदीक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित सर्विस उपलब्ध कराना है, ताकि वाहन रखरखाव के लिए उन्हें दूर न जाना पड़े।
जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले में बेहतर ग्राहक सेवाओं एवं रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दोनों के बीच जिले में बेहतर ऑटोमोबाइल सेवा व्यवस्था और ग्राहक सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।



