पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर रुदौली विधायक के नेतृत्व में मनाया गया जश्न
ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ बांटी गई मिठाईयां

रुदौली-अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के हनुमान किला वार्ड रुदौली नगर व माँ कमाख्या धाम में पश्चिम बंगाल, असम व पडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की जीत पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भारी संख्या में कार्यकर्ताओं संग जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ खुशी का इजहार किया। और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया। पूरे परिसर में देर तक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। इस दौरान “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वही विधायक रामचंद्र यादव ने इस जीत को केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास मॉडल की व्यापक स्वीकार्यता बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने स्थिर, पारदर्शी और विकासोन्मुखी सरकार के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और युवाओं के लिए रोजगार को जनता ने सराहा है, जिसका परिणाम यह जीत है। वही सभासद आशीष कैलाश वैश्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में अब सुशासन और विकास की नई दिशा तय होगी। कार्यक्रम में रुदौली नगर अध्यक्ष रामराज लोधी, एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी, रामसनेही लोधी, कुलदीप सोनकर, विजय सिंह, विकास मिश्रा, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष मो. तारीख खान, अंजनी साहू, श्यामजी कौशल, विपिन सम्राट, नंदन जायसवाल, आशुतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण व सर्मथक मौजूद रहे।



