बिना हाथों के पैरों से लिखकर शिवानी ने पास की इंटर परीक्षा
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने बढ़ाया हौसला

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद रुदौली नगरपालिका के महर्षि बाल्मीकि वार्ड निवासी शिवानी राजपूत पुत्री धर्मराज लोधी ने अपने हौसले और मेहनत के दम पर इंटरमीडिएट परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।जीजीआईसी इंटर कॉलेज रुदौली की छात्रा शिवानी बिना हाथों के पैरों के सहारे लिखकर परीक्षा देती है। उसकी सफलता को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा है। और लोग उसके जज्बे की सराहना कर रहे हैं। वही रुदौली विधायक रामचंद्र यादव छात्रा के घर पहुंचे। और उसका उत्साहवर्धन किया। श्री विधायक ने कहा कि शिवानी का सपना सिविल सर्विस में जाने का है। उन्होंने बताया कि छात्रा का दाखिला श्री कृष्णा आरटीएस कॉलेज नरौली में कराया जाएगा। और बेहतर तैयारी के लिए कोचिंग की भी व्यवस्था कराई जाएगी। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका उत्तर प्रदेश सरकार भी गंभीरता से पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि रुदौली में दिव्यांग सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए शिवानी जैसी प्रतिभाशाली छात्रा को बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए यह पहल की गई है। इस दौरान सभासद कुलदीप सोनकर, भाजपा नगर अध्यक्ष रामराज लोधी, राज किशोर सिंह, सभासद आशीष वैश्य, सचिन कसौधन, विकास मिश्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।



