उत्तर प्रदेश

जिला पूर्ति अधिकारी अयोध्या का आदेश बेअसर रुदौली गैस सर्विस नही मान रही जिला पूर्ति अधिकारी का आदेश

डीएसी नंबर होने के बावजूद नहीं मिल रही गैस, उपभोक्ता दर दर भटकने पर मजबूर रुदौली गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं के साथ किया जा रहा है अभद्र व्यवहार

रुदौली-अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रुदौली गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि डीएसी (डिलीवरी ऑथराइजेशन कोड) नंबर आने के बावजूद उन्हें हफ्तों हफ़्तों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जबकि जिला पूर्ति अधिकारी ने दो दिन पूर्व ही गैस एजेंसियों को एक पत्र लिखकर कस्बा व गांवों में गैस डिलीवरी कराएं जाने के निर्देश दिए थे।जानकारी मिलने पर दो दिनों से गांवों में उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडर रखकर गाड़ी आने का इंतजार करते है। शाम तक इंतजार करने के बाद मायूस होकर अपने घर वापस लौट जाते है। वही उपभोक्ताओं का कहना है कि डीएसी नंबर जारी होने के बाद जब वे गैस एजेंसी पर संपर्क करते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि जाओ आपके यहां गैस की डिलीवरी कराई जाएगी। आपको यहां आने की जरूरत नही है। गाड़ी पहुंचेगी तो वही पर ले गैस ले लीजिएगा। गैस के चक्कर में हम लोगों को कड़ी धूप में इधर उधर भटकना पड़ रहा है। और न ही कही कोई सुनवाई नही हो रही है।जिससे रसोई का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मजबूरन लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद घर-घर गैस की डिलीवरी नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं को स्वयं एजेंसी तक जाकर सिलेंडर लाना पड़ रहा है। जबकि होम डिलीवरी का शुल्क भी लिया जा रहा है। वही ग्रामीणों का भी आरोप है कि एजेंसी के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से क्षेत्र में गैस का कारोबार करने वाले एक एक कारोबारी को एक साथ में 3 से 4 गैस सिलेंडर दिए जा रहे है। जो क्षेत्र में ले जाकर ग्रामीणों से ऊंचे दामों में बेच रहे है। और भारी मुनाफा कमा रहे है।और हम लोगों को एक गैस सिलेंडर लेने के लिए दांतो चना चबाना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ताकि आमजन को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। और होम डिलीवरी व्यवस्था पारदर्शी तरीके से लागू हो सकें। जिला पूर्ति अधिकारी अयोध्या ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि नगर में होम डिलीवरी शुरू हो गई है। और जहां पर अभी नही हो रही है। वहां भी शीघ्र शुरू हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}