उत्तर प्रदेशमहराजगंज

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर मनाया गया सतर्कता दिवस

महराजगंज। जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए सक्रिय संस्था सर्वहितकारी सेवाश्रम द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राम पंचायत रेहाव में ‘सतर्कता दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को जागरूक करते हुए बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगाना रहा।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार निगम, ग्राम प्रधान अवनीश पटेल, परियोजना डायरेक्टर प्रियंका पाण्डेय, एडवोकेट मनोज कुमार गौतम, नंदलाल, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा शर्मा, आशा कार्यकर्ता ममता, समूह सखी संध्या सहनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बाल विवाह निषेध अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह उनके भविष्य और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
अंत में सभी ने जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया और लोगों से अपील की कि वे इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}