उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण विभाग द्वारा विद्यायल में आयोजित हुई गोष्ठी 

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

रुदौली-अयोध्या। संविधान निर्माता भारत रत्न महामानव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा ग़यादत्त राजनरायन जन विकास इंटर कॉलेज मीनापुर शुजागंज के प्रांगण में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी शुरू होने से पूर्व बाबा साहब की प्रतिमा पर मुख्यातिथि गणों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। तथा एडीओ समाज कल्याण रवीश मिश्रा रूदौली एवं एडीओ समाज कल्याण मवई आनंद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि किशोरी लाल भारती को बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। वही गोष्ठी को संबोधित करते हुए किशोरी लाल भारती ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा, समानता, का अधिकार दिया। उन्होंने हमें एक ऐसा मार्ग दिखाया जिस पर चलकर हर इंसान अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ सकता है। साथ ही साथ गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, दीपक शुक्ला, दया शंकर सिंह, अंबिका प्रसाद यादव, राजेश कुमार सहित समस्त छात्र छात्राएं व अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}