विधायक रामचंद्र यादव ने डाक बंगला पर लगाया जनता दरबार
जनता की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रुदौली-अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में रविवार को क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव द्वारा जनता दर्शन (जनता दरबार) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें श्री विधायक के समक्ष रखीं। विधायक रामचंद्र यादव ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए।जनता दरबार में राजस्व, बिजली, सड़क, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। इस मौके पर विधायक ने कहा कि “जनसेवा ही हमारा सर्वोच्च दायित्व है। और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है।”



