पूर्व प्रत्याशी शेर अफगन के आवास पर एआईएमआईएम पार्टी कार्यकर्ताओं की रणनीतिक बैठक सम्पन्न
बैठक में सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़ने का ऐलान : शेर अफगन

अयोध्या। रूदौली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई जब पूर्व प्रत्याशी शेर अफगन के आवास पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की एक अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। करीब 150 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। और कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलसर कार्यालय में स्थित आवास पर आयोजित बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष रुदौली मेहताब आलम ने किया। कार्यक्रम में रूदौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और ब्लॉकों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।पूर्व प्रत्याशी शेर अफगन ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन के सालाना कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी पंचायत चुनाव को रूदौली विधानसभा क्षेत्र में पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी। और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाया जाएगा। बैठक में जावेद अहमद ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान मशहूर शायर व रुदौली नगर अध्यक्ष काविश रूदौलवी के कलाम और शायरी ने माहौल को जोशीला और उत्साहपूर्ण बना दिया। उनके शेरों पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। जिससे बैठक में अलग ही ऊर्जा देखने को मिली। इस अवसर पर मो.आरिफ को ब्लॉक अध्यक्ष,अबूबकर को ग्राम अध्यक्ष, वजहुल कमर को विधानसभा उपाध्यक्ष, इकरार खाँ को मवई ब्लॉक अध्यक्ष, चन्दू गौतम को मवई ब्लॉक उपाध्यक्ष, आदिल जमाल को मवई ब्लॉक सचिव, इसरार अहमद को मवई ब्लॉक महासचिव, तौफ़ीक काजी को विधानसभा सचिव, हाफिज एहसान अख्तर को मवई ब्लॉक महासचिव, मो. मतलूब व मो. जब्बीर को रूदौली ब्लॉक सचिव, तौहीद आलम को विधानसभा सचिव तथा हाफिज अनवर अली को रूदौली ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में जिला अध्यक्ष शोएब वारसी, सेंट्रल संयुक्त सचिव रेहान सिद्दीकी, जिला महासचिव डॉ. शुऐब खान, महानगर अध्यक्ष शाकिर अंसारी और महानगर महासचिव आरिफ खान, महानगर महासचिव इरशाद अहमद की भी विशेष उपस्थिति रही।बैठक के अंत में नए सदस्यों और पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।


