उत्तर प्रदेश

मवई व बाबा बाजार थाने में हुए समाधान दिवस में 15 मामले आये

रिपोर्ट :- फ़तेह खान 

रुदौली-अयोध्या। शनिवार को तहसीलदार रुदौली की उपस्थिति में मवई थाना व बाबा बाजार थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।मवई थाना में जहां मात्र तीन मामले आये। वहीं बाबा बाजार थाना में 12 मामले आये।थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मवई थाने में दो मामले पुलिस विभाग से सम्बंधित थे। तथा एक मामला राजस्व विभाग से था।मामले को निस्तारित करने के लिए मौके पर टीम भेज दी गई है।बाबा बाजार थाने में तहसीलदार विजय गुप्ता ने समाधान दिवस की सुनवाई की।थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि राजस्व विभाग से सम्बंधित 12 मामले आये।मामले को निस्तारण करने के लिए पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}