उत्तर प्रदेश

कारी दानिश की देखरेख में कोटरा में ऐतिहासिक धार्मिक जलसा सम्पन्न, अमन, इंसानियत और शिक्षा का गूंजा पैगाम

रिपोर्ट फतेह खान

शुजागंज (अयोध्या)।

रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम कोटरा में कारी दानिश की देखरेख एवं कुशल नेतृत्व में आयोजित भव्य धार्मिक जलसा अकीदत, अनुशासन और शानदार इंतज़ामात के साथ सम्पन्न हुआ। जलसे में क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर-दराज़ से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर उलेमा-ए-किराम के इल्मी बयानों से दीन की अहम बातें सीखीं। पूरे आयोजन में धार्मिक जोश, भाईचारे और रूहानियत का अद्भुत माहौल देखने को मिला। जलसे की सरपरस्ती कारी ज़ाकिर साहब ने की, जबकि मुख्य वक्ता मौलाना फ़ुरकान मंज़री साहब (बरेली शरीफ़) रहे। उन्होंने अपने प्रभावशाली बयान में कुरआन व हदीस की रोशनी में इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे, अच्छे अख़लाक़, शिक्षा और समाज में अमन-चैन कायम रखने का पैगाम दिया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा समाज वही है जहाँ इंसानियत, इल्म और आपसी सम्मान को सबसे अधिक महत्व दिया जाए। जलसे में मशहूर नातख्वां अज़मत भागलपुरी साहब ने अपने दिलकश अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर महफ़िल को रूहानियत से सराबोर कर दिया। उनकी नात सुनकर उपस्थित अकीदतमंदों ने खूब दाद पेश की। कार्यक्रम के समापन पर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की और कौमी एकता के लिए विशेष दुआ कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था अनुकरणीय रही। इस अवसर पर मोहम्मद अनस, पत्रकार फतेह खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भारी संख्या में अकीदतमंदों की उपस्थिति से पूरा पंडाल भरा रहा.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}