उत्तर प्रदेश

कोटरा में कारी दानिश के नेतृत्व में भव्य धार्मिक जलसा सम्पन्न, तकरीरों से गूंजा अमन और इंसानियत का पैगाम

रिपोर्ट फतेह खान 

शुजागंज (अयोध्या)।

रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम कोटरा में कारी दानिश के नेतृत्व में एक भव्य धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। जलसे में उलेमा-ए-किराम ने दीन-ए-इस्लाम की शिक्षाओं, इंसानियत, भाईचारे, शिक्षा और अच्छे अखलाक पर रोशनी डाली। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावत-ए-कुरआन से हुआ। इसके बाद आयोजक कारी दानिश ने अपने प्रभावशाली और जोशीले खिताब में कुरआन व हदीस की रोशनी में दीन की अहमियत, नेक अमल, इंसानियत, आपसी मोहब्बत और समाज में अमन-चैन कायम रखने का संदेश दिया। उनकी तकरीर ने उपस्थित लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ा और श्रोताओं ने पूरे ध्यान और अकीदत के साथ उनके विचारों को सुना। कारी दानिश ने कहा कि इस्लाम मोहब्बत, भाईचारे, इंसाफ और इंसानियत का मजहब है। उन्होंने युवाओं से दीन के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा हासिल करने, अच्छे अखलाक अपनाने और समाज की भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।जलसे के अंत में देश, प्रदेश और पूरी उम्मत की खुशहाली, अमन-चैन, तरक्की तथा आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ कराई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}