महराजगंज कांग्रेस संगठन में नई नियुक्ति, जनार्दन गुप्ता बने जिला सचिव

महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज में संगठनात्मक विस्तार के तहत जनार्दन गुप्ता को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय की सहमति के बाद जनार्दन गुप्ता की कार्यकुशलता, कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण तथा संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज का जिला सचिव मनोनीत किया गया है।
पत्र में अपेक्षा व्यक्त की गई है कि जनार्दन गुप्ता कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जनार्दन गुप्ता को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल संगठनात्मक कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।



