बजट सत्र में गूंजा रुदौली विधानसभा का नाम
मुख्यमंत्री ने रुदौली लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव की खुलकर की सराहना
रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। प्रदेश के बजट सत्र के दौरान उस समय रुदौली क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण आया,जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ सदन में मंच से रुदौली विधायक रामचंद्र यादव का नाम लेकर उनकी सराहना की। मुख्यमंत्री श्री योगी ने खेल मंत्री के साथ साथ विधायक रामचंद्र यादव के कार्यों और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की इसी प्रतिबद्धता से प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।सदन में मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से नाम लेकर की गई प्रशंसा को रुदौली क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। और समर्थकों ने इसे विधायक की मेहनत, जनसेवा और विकास कार्यों की स्वीकृति बताया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बजट सत्र जैसे महत्वपूर्ण मंच से मिली यह सराहना क्षेत्रीय नेतृत्व के लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों को और मजबूत करती है।



