शादी की खुशियां मातम में हुई तब्दील,घर में मचा कोहराम वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक बीस वर्षीय बालिका की मौत, एक युवक गंभीर
युवक की हालत नाजुक,जिला अस्पताल रेफर

रुदौली-अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत लखनऊ अयोध्या मार्ग पर स्थित ग्राम मख्वापुर गांव के कट के पास एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि बाइक छतिग्रस्त हो गई। और बाइक कुछ दूर पर रगड़ते हुए जा पहुची।इस घटना में बाइक पर सवार बालिका व बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना को देख तुरन्त मौके पर पहुच गए। और गंभीर रूप से घायल को उठाकर किनारे किया। और इस घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली रुदौली पुलिस व 108 एम्बुलेंस को दी। घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह अपने कांस्टेबल रजत कुमार व दुर्गा यादव के साथ घटना स्थल पर पहुच गए। और तुरन्त एम्बुलेंस की मदद से आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जहां पर जिला अस्पताल पहुचने से पहले ही रास्ते में ही बालिका की मौत हो गई। जबकि युवक का इलाज चल रहा है। जहां उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि घटना करने वाला वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम समय लगभग 4 बजे मेहनौरा कोतवाली रुदौली गांव निवासी रवि कुमार पुत्र रमेश कुमार उम्र 25 वर्ष व नेहा पुत्री ओंकार यादव उम्र 20 वर्ष जो अपने घर में शादी समारोह का सामान खरीदने के लिए रुदौली नगर जा रहे थे। कि जैसे ही हाइवे के किनारे स्थित ग्राम मख्वापुर गांव के पास पहुचे ही थे। कि पीछे से ही अयोध्या की ओर से लखनऊ की तरफ जा रहे एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुचे भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने दोनों घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या भिजवाया। जहां पर रास्ते में ही नेहा की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल रवि का इलाज चल रहा है। जहां पर उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। वही रिश्तेदारों द्वारा जैसे ही नेहा की मौत की खबर उनके परिजनों को मिली। घर पर कोहराम मच गया। परिजन तुरन्त रोते बिखलते हुए जिला अस्पताल की ओर निकल पड़े। बताते चले कि मृतका नेहा के सगे भाई कुलदीप की कल रविवार को बारात जानी थी। जिसकी घर में शादी की जोरों से तैयारियां चल रही थीं। जो बहन अपने भाई के बारात का सामान खरीदने रुदौली जा रही थी। लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियाँ मातम में बदल दीं। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। वही परिजनों का रोरोकर बुराहाल है। घर पर देखने वालों का तांता लगा हुआ है। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों व महिलाएं की भारी भीड़ जमा हो गई। हर देखने वालों की आंखे नम हो गई। और गांव में मातम पसरा हुआ है। भेलसर पुलिस ने छतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। वही स्थानीय लोगों ने हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।



