उत्तर प्रदेश

रूदौली में केंद्रीय बजट 2026 पर विधानसभा चौपाल हुई आयोजित

विभिन्न वर्गों के हितों पर हुई विस्तार से चर्चा

रुदौली-अयोध्या। रूदौली विधानसभा क्षेत्र के डाक बंगला रूदौली में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रूदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें बजट के प्रमुख प्रावधानों और उनके संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों, व्यापारियों, युवाओं और मध्यम वर्ग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं। उपस्थित लोगों को बजट की योजनाओं, कर व्यवस्था और विकास कार्यों से संबंधित जानकारी दी गई। श्री विधायक रामचंद्र यादव ने चौपाल को संबोधित करते हुए केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की संज्ञा दी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट जन-जन की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। और आने वाले वर्षों में देश की प्रगति, समृद्धि और स्थिरता का मजबूत आधार बनेगा। हम सभी मिलकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से एसआईआर में सहयोग करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने की अपील भी की। वही मुख्य अतिथि अवधेश पांडेय ‘बादल’ ने बजट को समाज के हर वर्ग के हित में बताया। जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि यह बजट विकास को गति देने वाला है। और इससे स्थानीय व्यापार व रोजगार को मजबूती मिलेगी। वहीं व्यापारी नेता श्याम बाबू गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान शामिल हैं। जिससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वही व्यापारियों ने भी बजट पर अपने अपने विचार रखे और इसे सकारात्मक पहल बताया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता तेज तिवारी ने किया। इस अवसर पर माँ कामाख्या नगर पंचायत के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, विधायक पुत्र समाजसेवी आलोक चंद्र यादव, जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा अयोध्या व बिड़हार ग्राम प्रधान सुमन पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया, किशोरी लाल भारती, रामराज लोधी, राम नेवल लोधी, राज किशोर सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडे, धर्मेंद्र सिंह सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}