उत्तर प्रदेश

संत समागम आयोजित कर साधु संतों को सम्मानित किया

रिपोर्ट :- फ़तेह खान 

रुदौली-अयोध्या। श्री चंद्रदेव विद्या मंदिर शेखाना कस्बा रुदौली में पूर्व विधायक स्वर्गीय रामदेव आचार्य के द्वारा प्रतिवर्ष किये जाते रहे संत समागम की निरंतरता जारी रखते हुए उनके सुपुत्र गण जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता एवं चंद्रदेव विद्या मंदिर रुदौली के प्रबंधक अभय वैश्य एडवोकेट, दंत चिकित्सक डॉक्टर आनंद वैश्य एवं विद्यालय प्रधानाचार्य पौरुष वैश्य द्वारा इस वर्ष भी विद्यालय प्रांगण में संत समागम का आयोजन किया गया।जिसमें काफी संख्या में साधु संतों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराया गया। सभी साधु,संतो को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।उपस्थित संतों ने पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय रामदेव आचार्य का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जो परंपरा स्थापित की थी। जो आज उनका अनुकरण उनके पुत्र गण कर रहे हैं। स्वर्गीय आचार्य जी का पूरा जीवन शिक्षा एवं समाज के लिए संकल्पित था। उनके आदर्श को स्थापित रखने के लिए उनके सभी सुपुत्र सक्रिय हैं। साधु संतों ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बाबा राम भजन दास सरैथा, बाबा गुरु वचन दास महाराज बहरास, बाबा रामधन महाराज मीरमऊ, झंडी वाले बाबा, पंडित काली प्रसाद मिश्र डिलवल, बाबा राम मूरत दास रौजागांव, बाबा राम केवल महाराज पकड़िया गांव, राम भरत दास मतौली, राम मनोहर दास भानीपुर, बसंत दास खरगीपुर, बाबा गंगादास दुजई पुरवा, बाबा सोहन दास नेवली, बाबा रामदास, संदीप गोस्वामी, राम मनोहर दास, शिवनारायण पाठक पुजारी राम जानकी मंदिर, शंकर दास, त्रिलोकी दास सहित काफी संख्या में साधु संत उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में सतींद्र प्रकाश शास्त्री, आशीष शर्मा, विजय तिवारी, पंकज शर्मा, विश्वनाथ तिवारी एडवोकेट, बलदेव शर्मा एडवोकेट, सचिन देव आर्य, साहब शरण शर्मा, बृजेश कुमार वैश्य, सुधीर मिश्रा, अभय वैश्य एडवोकेट, डॉक्टर आनंद वैश्य, विद्यालय प्रधानाचार्य पौरुष वैश्य, अजय कुमार कौशल, अशोक कुमार गुप्ता, डॉक्टर जगजीवन प्रसाद निषाद, विद्यालय शिक्षक सहित काफी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। साधु संतों के जय सीताराम उदघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}