निचलौल:क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
निचलौल तहसील पर सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, नायाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज। आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर क्षतिग्रस्त सड़कों के तत्काल निर्माण की मांग उठाई।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम निचलौल के नाम से संबोधित ज्ञापन नायाब तहसीलदार निचलौल को सौंपा, जिसमें कई मार्गों की बदहाली पर शीघ्र मरम्मत की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि

निचलौल तहसील चौराहा से कपिया, पिपरा काजी, औराटार होते हुए नक्शा बक्सा तक,
निचलौल यादव चौराहा से परागपुर, छितौना होते हुए गदहिला चौराहा तक,
ओडवालिया चौराहा से बंदी विशुनपुरा, करवती उर्फ कटका तक,
कटहरी चौराहा से पकड़ी भारत खंड होते हुए कमता चौराहा तक,
तथा ढेशों चौराहा से रामनगर बढ़ाया मुस्तकील होते हुए गेठियाहव तक की पक्की सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं।
इन मार्गों पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और आवागमन बाधित रहता है। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने इन सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान इनमुल्लाह सिद्दीक, विनोद मौर्य, एडवोकेट शेराजुद्दीन अंसारी, राजू भारती, मकसूद आलम, दशरथ, रिजवान अली, सत्तार अली, मुहम्मदिन, आबिद अली, अली मुहम्मद, राजेश, बाके, कृष्ण मुरारी, अमानुल्लाह, श्रीकांत, शिवपूजन, सुदामा, इशहाक, शौकत निषाद, राधेश्याम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



