मवई पुलिस ने चलाया बृहद वाहन चेकिंग अभियान 49 वाहनों का हुआ चालान,एक वाहन सीज
चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

रुदौली-अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मवई पुलिस ने मंगलवार को बृहद वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान में 49 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया तथा एक वाहन को सीज किया।चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।थानाध्यक्ष मवई सुरेश कुमार पटेल के नेतृत्व में मवई चौराहा के निकट दुल्लापुर मोड़ पर दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इसी प्रकार उप निरीक्षक आयुष यादव,शिवसिंह तथा उप निरीक्षक दिनेश सिंह ने नेवरा में तथा मवई गांव के पश्चिम थाने की सीमा पर भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चालकों को जैसे ही चेकिंग लगने की भनक लगी वैसे ही वाहन चालकों ने अपना रास्ता बदल दिया।पुलिस से बचने के लिए लोग दूसरे रास्ते से निकल गए जिनको चेकिंग की जानकारी नहीं हुई वह लोग पुलिस की चपेट में आ गए।बगैर हेलमेट के वाहन चालकों को थानाध्यक्ष ने काफी नसीहत दी।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने वाहन चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि सभी वाहन चालक गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।जीवन बहुत कीमती है उस पर ध्यान दें।इसके अलावा गाड़ी के कागजात दुरुस्त रखें साथ ही जिन वाहनों का बीमा नहीं है उस वाहन का तत्काल बीमा कराएं इसके अलावा थानाध्यक्ष ने तीन सवारी बैठाने वालों व नाबालिग बच्चों से वाहन चलवाने पर भी लोगों को सख्त हिदायत दी।उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान बराबर चलता रहेगा।वाहन चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक उप निरीक्षक शिवसिंह,उप निरीक्षक इदरीश खां,उप निरीक्षक आयुष यादव,उप निरीक्षक दिनेश सिंह, एस आई पल्लवी श्रीवास्तव,आयुषी पाल कांस्टेबल राम आश्रय यादव, शिवाजी यादव सहित आदि शा मिल थे।