उत्तर प्रदेश

मवई फीडर में नए लाइनमैन की नियुक्ति के बाद, विद्युत व्यवस्था में काफी सुधार

रिपोर्ट फतेह खान

रुदौली-अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रायपुर के अंतर्गत मवई फीडर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। पिछले दिनों क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी।उपभोक्ताओं ने निवर्तमान लाइनमैन अरुण सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अरुण सिंह द्वारा क्षेत्र में बिजली सप्लाई सही तरीके से नहीं चलाई जाती थी। आए दिन फॉल्ट बना रहता था और उपभोक्ताओं को मात्र चार से पांच घंटे ही सप्लाई मिल पाती थी। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने लाइनमैन अरुण सिंह को हटाकर उनके स्थान पर राजीव कुमार वर्मा को नियुक्त किया है। राजीव कुमार वर्मा के पदभार संभालने के बाद से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।नए लाइनमैन ने एचटी लाइन के आसपास के पेड़ों की कटाई छंटाई का काम शुरू कर दिया है। साथ ही ढीले तारों की मरम्मत का काम भी चल रहा है। इन प्रयासों से बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्थानीय निवासी मोहम्मद खान और तौहीद अहमद ने बताया कि नए लाइनमैन की नियुक्ति के बाद से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सही समय पर बिजली मिल रही है।उपभोक्ताओं ने एसडीओ अभय सिंह और अवर अभियंता अखिलेश रावत की भी प्रशंसा की है। उनका कहना है कि अरुण सिंह के तबादले और राजीव कुमार वर्मा की नियुक्ति के बाद विद्युत व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। क्षेत्र के किसानों और आम जनमानस ने भी नए लाइनमैन की कार्यशैली की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}