उत्तर प्रदेश

सैदपुर में 31 लाख की लागत से दुकान व कॉम्प्लेक्स निर्माण का भूमि पूजन संपन्न रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व नगर अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पंचायत माँ कामाख्या में विकास को नई गति

रुदौली-अयोध्या। नगर पंचायत माँ कामाख्या की सीमा अंतर्गत सैदपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 31.00 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित दुकान व कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूदौली विधायक रामचंद्र यादव रहे। जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीएम रुदौली संतोष कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, समस्त सभासदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों में विकास कार्य को लेकर उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के माध्यम से नगर क्षेत्रों में आधार भूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। सैदपुर में बनने वाली यह दुकान व कॉम्प्लेक्स स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। और नगर की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देगा। हमारी प्राथमिकता है कि रूदौली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की मंशा है कि नगर पंचायतों में ऐसे स्थायी निर्माण कार्य कराए जाएँ, जिससे आम नागरिकों को सुविधाएँ मिलें और क्षेत्र का समग्र विकास हो।नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने बताया कि प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स के निर्माण से नगर को नियमित आय का स्रोत प्राप्त होगा। और साथ ही स्थानीय व्यापारियों को सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने विधायक एवं शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस मौके पर भाजपा नेत्री सुमन पासवान, तेज तिवारी, कप्तान गिरी, रमेश तिवारी, हेतुलाल, पंकज यादव, राकेश यादव, छत्रपाल यादव, दिनेश यादव, विकास मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}