उत्तर प्रदेश

रूदौली में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन

-अयोध्या। रूदौली विधानसभा क्षेत्र के बहरास कुटी में रविवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष मिश्रा और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने अहिल्यादेवी होलकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रूदौली और मवई विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। विधायक रामचंद्र यादव ने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अहिल्यादेवी ने महिला सशक्तिकरण और प्रकृति संरक्षण में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके दरबार में महिलाओं को पूर्ण स्वतंत्रता थी। वे पशु-पक्षियों की संरक्षिका थीं और उन्होंने गोवध बंदी कानून को कड़ाई से लागू किया।अहिल्याबाई होल्कर ने अपनी प्रजा के लिए स्वतंत्रता के साथ काम किया है। श्री यादव ने रूदौली के विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मोदी और योगी सरकार के कारण रूदौली में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, अटल आवासीय विद्यालय और आईटीआई कॉलेज जैसी परियोजनाएं संभव हुई हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर चर्चा की और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरीलाल भारती ने की। व कार्यक्रम का समापन बहरास कुटी के महंत गुरुवचन दास ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत मां कामाख्या धाम चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला,भाजपा पिछड़ा आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया,निर्मल शर्मा,राजकिशोर सिंह, कप्तान गिरी, तेज तिवारी,सुमन पासवान,नगर अध्यक्ष रामराज लोधी,अमरेश यादव,भानु यादव,मुन्ना यादव, राम प्रेस यादव,सुजीत सिंह,लालता प्रसाद यादव,धर्मेंद्र वर्मा,अर्जुन रोशन लाल लोधी, राजेंद्र लोधी, सचिन कसौंधन,कुलदीप मौर्या,सरवन दूबे,रामू प्रधान सहित समस्त प्रधान व सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}