उत्तर प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

मृतक के परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर 

रुदौली-अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली रुदौली पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही चर्चित अपराध निरीक्षक शत्रुघ्न यादव व उप निरीक्षक राम बनारस तुरन्त मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बुधवार करीब समय 2 बजे सूचना मिली कि ग्राम जलालपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रामजीत यादव उम्र (19) वर्ष पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम जलालपुर कोतवाली रुदौली के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया। और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}