उत्तर प्रदेश

बाबा बाजार पुलिस ने बकरीद पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर रूट मार्च निकाला

थानाध्यक्ष स्वयं बाइक चलाकर रूट मार्च का कर रहे थे नेतृत्व

रुदौली-अयोध्या। बाबा बाजार पुलिस भी बकरीद पर्व को शांति व कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कमर कस चुकी है। बुधवार को थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी संवेदनशील गांवों में रूट मार्च निकाल कर यह संदेश दिया कि बकरीद पर्व पर खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।थानाध्यक्ष स्वयं बाइक चलाकर रूट मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।सभी वाहन हूटर बजाते हुए जिस गांव में दाखिल होते थे तो कुछ देर के लिए सनसनी फैल जाती थी।थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मीरमऊ,महमूदमऊ, चंद्रामऊ मंगा, चंद्रामऊ बैरम,रशीद पटी, पारा पहाड़पुर,अमराई गांव, लोहटी,कसारी,सैदपुर, गणेशपुर आदि गांवों में रूट मार्च निकाला गया।थानाध्यक्ष ने लोगों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। रूट मार्च में सैदपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र त्रिपाठी,उप निरीक्षक प्रभात कुमार द्विवेदी,उप निरीक्षक सौरभ सिंह, उप निरीक्षक सुनील पाल उप निरीक्षक सुरेश चंद सहित थाने के सभी पुलिस कर्मी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}