उत्तर प्रदेश

बकरीद को लेकर पत्रकार फतेह खान ने देशवासियों को दी मुबारकबाद, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

रुदौली, अयोध्या।

बकरीद के पावन पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार फतेह खान ने देशवासियों को दिली मुबारकबाद देते हुए सभी से आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का पर्व है, जो हमें एक-दूसरे की मदद करने और समाज में मोहब्बत फैलाने का संदेश देता है। पत्रकार फतेह खान ने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी एकता है। बकरीद का त्योहार हमें यह सिखाता है कि हम सभी मिल-जुलकर शांति और भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद करना ही इस पर्व की असली भावना है। समाज में मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम पहुंचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अंत में पत्रकार फतेह खान ने देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन की दुआ करते हुए सभी को बकरीद की हार्दिक मुबारकबाद दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}