उत्तर प्रदेशनिचलौलमहराजगंज

सिसवा विधानसभा में पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल रहे साथ

निचलौल/सिसवा बाजार (महराजगंज): 81 दिवसीय ‘गविष्टि (गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध) यात्रा’ के क्रम में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज मंगलवार को महराजगंज जनपद की सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ठूठीबारी, गड़ौरा, निचलौल, कटहरी, सबया, हेवती और चिउटहां पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सिसवा विधानसभा से वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल भी मौजूद रहे।

सभी स्थानों पर शंखनाद, ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ जगतगुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल को जगतगुरु शंकराचार्य ने अपने हाथों से गले में माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। सुशील टिबड़ेवाल ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए इसे अपने जीवन का अनमोल क्षण बताया।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, महातम यादव, सतीश यादव, बोनी शेख, घनश्याम मौर्य, एडवोकेट एटी पांडेय, नर्वदेश्वर शुक्ला, निखिल यादव, श्रवण पटेल, अभिनंदन पांडेय, धनंजय मणि त्रिपाठी, विनोद मणि, सुनील मणि, कृष्ण मुरारी तिवारी, दिनेश यादव, प्रवीण कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, संजय यादव, शैलेश अग्रवाल, भोला यादव, राकेश सिंह रिंकू, गुड्डू पांडेय, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, राकेश गुप्ता, कुंवर यज्ञदत्त पासवान, दुर्गा रौनियार, नरेंद्र भारती, विमलेश पटेल, मनोज पांडेय, गोपाल अग्रवाल, रमेश रौनियार, राम बचन चौहान, विजय तिवारी, शैलेश सुल्तानिया, सुग्रीव चौहान, हरिशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी घोषित ‘गविष्टि (गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध) यात्रा’ का शुभारंभ 3 मई को गोरखपुर से किया था। यह यात्रा लगातार 81 दिनों तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिदिन गोष्ठियों, आशीर्वचन एवं पादुकापूजन कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गोमाता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के प्रति जनजागरण करना तथा समाज को गौ-सेवा के लिए प्रेरित करना रहा। इस जनजागरण यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर गौ संरक्षण के संकल्प को मजबूत किया। यात्रा का समापन 24 जुलाई को लखनऊ स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित एक विशाल धर्मसभा के साथ होगा, जिसमें देशभर से संत-महात्माओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}