उत्तर प्रदेश

तीन थानों में हुए समाधान दिवस में 40 मामले आए

सबसे ज्यादा फरियादियों की भीड़ बाबा बाजार थाने में दिखी

रुदौली-अयोध्या। शनिवार को पटरंगा मवई व बाबा बाजार थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सबसे ज्यादा फरियादियों की संख्या बाबा बाजार थाने में देखी गई।बाबा बाजार थाने में जहां 26 फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। वहीं पटरंगा तथा मवई थाने में सात सात फरियादी पहुंचे।उप जिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार व सीओ रुदौली आशीष निगम ने पटरंगा थाने पर पहुंच कर फरियादियों की समस्याओं को सुना।प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव ने बताया कि राजस्व से सम्बंधित सात मामले आए थे।एक मामले को मौके पर निस्तारित कर दिया गया।बाकी मामलों को निस्तारित करने के लिए टीमों का गठन करके मौके पर भेजा गया है।बाबा बाजार थाने में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ लगी थी।थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 26 प्रार्थना पत्र आए सभी मामले राजस्व विभाग से सम्बंधित थे।थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों का गठन करके मामलों को निस्तारित करने के लिए मौके पर भेज दी गयी हैं। वही मवई थाने में थानाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में कुल सात मामले आए।पांच मामले राजस्व विभाग से सम्बंधित थे तथा दो मामले पुलिस विभाग से सम्बंधित थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि टीमों का गठन करके मामलों को निस्तारण करने के लिए मौके पर टीम भेज दी गई है।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक अशोक मिश्रा,चौकी इंचार्ज रामदास नगर आयुष यादव,उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव,उप निरीक्षक दिनेश कुमार,उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव,उप निरीक्षक शिवसिंह, उप निरीक्षक विपिन मौर्या आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}