उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले विधायक रामचंद्र यादव

रुदौली के विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

रुदौली-अयोध्या। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को गति देने के उद्देश्य से रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने राजधानी लखनऊ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क निर्माण, शिक्षा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली क्षेत्र की आवश्यकताओं और स्थानीय जनता की समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को और गति देने तथा नई परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने की मांग भी की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्री विधायक को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार रुदौली के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि रुदौली के विकास और जनता की सुविधाओं के लिए उनका प्रयास लगातार जारी है। तथा क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए वह सरकार स्तर पर निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}