उत्तर प्रदेश

शिवानी की मदद के लिए आगे आए लखनऊ के राजीव कपूर, भेंट किया लैपटॉप

रिपोर्ट.फतेह खान

रुदौली (अयोध्या)।

मानवता और सेवा भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब लखनऊ निवासी वी हेल्प ग्रुप के मुखिया राजीव कपूर अपने साथियों के साथ रुदौली पहुंचे और दिव्यांग छात्रा शिवानी को एक लैपटॉप एवं सीलिंग फैन भेंट किया।ज्ञात हो कि शिवानी ने दोनों हाथ कटे होने के बावजूद पैर की उंगलियों से लिखकर इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी संघर्षपूर्ण कहानी सामने आने के बाद राजीव कपूर ने डॉक्टर नेहाल रजा से संपर्क कर शिवानी की सहायता का निर्णय लिया। इससे पूर्व इस संबंध में राजीव कपूर ने कई बार शिवानी को फोन भी किया।इस अवसर पर शिवानी ने कहा कि वह शीघ्र ही लैपटॉप चलाना सीख लेगी और पैर की उंगलियों से ही उसका उपयोग करेगी। राजीव कपूर अपने सेवानिवृत्त साथियों अनुपम वैश्य, ए.के. गुप्ता, के.के. गुप्ता, संतोष शर्मा, पी.एन. टंडन एवं जैन साहब के साथ मिलकर “वी हेल्प” नामक समूह संचालित करते हैं। यह समूह लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता करता आ रहा है तथा अब तक कई दर्जन जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में सहयोग कर चुका है। उल्लेखनीय है कि राजीव कपूर भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपने मित्रों के साथ मिलकर “वी हेल्प” ग्रुप की स्थापना की और निस्वार्थ भाव से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने शिवानी को भविष्य में भी हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}