दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों व स्थानीय पुलिस ने सभी घायल युवकों को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जबकि तीन घायलों का इलाज सीएचसी पर ही चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात समय लगभग 9 बजे विपिन कुमार पुत्र धनीराम रावत उम्र (20) वर्ष निवासी ग्राम सिधौना कोतवाली रुदौली व कुन्ने कनौजिया पुत्र रमेश कुमार उम्र (25) वर्ष जो रौजागांव के निकट स्थित दलसराय चौराहे से अपने घर जा रहे थे। कि जैसे ही शारदा सहायक नहर के पास पहुंचे ही रहे थे। कि अचानक सामने से आ रही दोनों बाइकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दूसरी बाइक पर सवार विजय कुमार रावत पुत्र राम तीरथ उम्र (16) वर्ष निवासी चकटवारी मजरे रौजागांव, सुनील कुमार रावत पुत्र राम धीरज उम्र (18) वर्ष तथा मुकेश कुमार पुत्र राम अभिलाष उम्र (17) वर्ष सवार सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जाता है। कि ये तीनों युवक भिटौरा गांव अपने एक दोस्त से पैसा लेने गए थे। और पैसा लेकर वापस लौटते समय शारदा सहायक नहर के पास हादसे का शिकार हो गए। वही घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली के कांस्टेबल राहुल गौतम एवं कांस्टेबल जोगिन्द्र यादव मौके पर पहुंचे। और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार और सुनील कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



