रुदौली में स्व गणना अभियान ने पकड़ी रफ्तार
विधायक रामचंद्र यादव समेत जनप्रतिनिधियों की बनी आईडी

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के अवंतीबाई लोधी वार्ड में चल रहे स्व गणना अभियान को बुधवार को नई गति मिली है। अभियान के तहत रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल समेत कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की स्व गणना आईडी बनाई गई। अधिकारियों ने लोगों को स्व गणना के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, जनगणना लिपिक राम सुरेश, सुपरवाइजर महेंद्र सिंह, लेखपाल प्रशांत कुमार व कैलाश नाथ, ऑपरेटर रवि विश्वकर्मा और विकास मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वही अधिकारियों ने मौके पर लोगों को स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था जनगणना को अधिक पारदर्शी, सरल और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाने के लिए सटीक जनगणना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्व गणना अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। और अपनी आईडी बनवाकर प्रशासन का सहयोग करें। श्री विधायक ने कहा कि तकनीक के माध्यम से होने वाली यह प्रक्रिया भविष्य की योजनाओं और विकास कार्यों में भी मददगार साबित होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने भी लोगों से स्व गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनहित से जुड़ा है। और हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।



