उत्तर प्रदेश

रुदौली पुलिस की बड़ी सफलता,चोरी की 125 पीतल की टोटियों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार!

रुदौली,अयोध्या।

रुदौली पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 125 पीतल की टोटियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।जानकारी के अनुसार 6 मई 2026 की रात ग्राम भौली स्थित पानी की टंकी से पीतल की टोटियों की चोरी की घटना हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी थी और सोमवार को मड़हापुल आजाद नगर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र रामनिलावन एवं अभिमन्यु सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम पारा पहाड़पुर थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद की हैंकोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने

बताया कि चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पूरे माल की बरामदगी भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}