उत्तर प्रदेश

अग्निकांड पीड़ितों से मिले भाजपा नेता आशीष शर्मा, बांटी राहत सामग्री

अवंतीबाई लोधी वार्ड के जहानपुर में लगी आग में पांच परिवार हुए थे प्रभावित

रुदौली-अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अयोध्या जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा आदर्श नगर पालिका परिषद रुदौली अंतर्गत अवंतीबाई लोधी वार्ड के जहानपुर में विगत मंगलवार को लगी आग की चपेट में आकर अपने आशियाना व गृहस्थी से हाथ धोने वाले पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की। इस दौरान जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। वहीं उनके साथ मौजूद सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय अग्रवाल ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों को ढांढस बँधाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मैं तन मन धन से आपके साथ खड़ा हूं।बताते चलें कि विगत मंगलवार को जहानपुर में अचानक लगी आग में गाँव के पांच परिवार का आशियाना व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था। इस भीषण अग्निकांड में

राम समुझ लोधी, महेश लोधी, रमेश लोधी, सुरेन्द्र लोधी व लल्लू रावत के घर में रखी खाद्य सामग्री व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गुरुवार को भाजपा नेता आशीष शर्मा ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें आटा, चावल, सब्जियां, तेल, मसाला, लाई, तिरपाल व प्राथमिक चिकित्सा के लिए दवाईयां वितरित की।भाजपा नेता ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है इस दुख की घड़ी में हम सब पीड़ित जनों के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र यादव पीड़ित परिवारों से पहले ही मिलकर उनकी मदद कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विधायक ने प्रशासन से बात की है। शीघ्र ही पीड़ितों को प्रशासनिक मदद मुहैया होगी। इस अवसर पर भाजपा नेता आशीष शर्मा के साथ सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल, लल्लू लोधी, पूर्व बीडीसी अर्जुन लोधी, कोटेदार एजाज, निशीत, अभिषेक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}