उत्तर प्रदेश
भगवान परशुराम जी का जीवन प्रेणाश्रोत : रामचंद्र यादव

रुदौली-अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र के बिचाला गांव में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई।भाजपा बूथ अध्यक्ष राजेश मिश्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने सम्बोधन में उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय का प्रतिकार किया। धर्म के पथ पर अडिग रहते हुए उन्होंने हमेशा जीवन में त्याग,तपस्या व न्यायप्रियता का मार्ग अपनाया। इस मौके पर शिवानन्द मिश्रा, मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह, बूथ अध्यक्ष जोखू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



