भव्य और दिव्य होगा कुढ़ासादात में बाबा साहब का जयन्ती समारोह कार्यक्रम
14 अप्रैल को विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती

रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंती कूढ़ासादात अम्बेडकर पार्क मैदान में इस बार भव्यता और दिव्यता के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को अम्बेडकर पार्क कूढ़ासादात में आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल गौतम की अध्यक्षता में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के निर्देश पर आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तय हुआ है। कि श्री विधायक और बाबा साहब के विचारों को मानने वाले सभी गणमान्य लोगों को समय पर आमंत्रित किया जाएं। तैयारी बैठक में कार्यक्रम को लेकर होर्डिंग, भोजन, पानी, मंच, सांस्कृतिक प्रोग्राम, संख्या आवागमन के लिए व्यवस्था सहित साफ सफाई एवं अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। तैयारी बैठक में गन्ना डायरेक्टर राम प्रेस यादव, पूर्व डीडीसी डॉ.राम भवन रावत, रामराज, सभापति साधन सहकारी समिति माँजनपुर डॉ. मालिकराम रावत, शबीहुल हसन रिजवी, पारसनाथ रावत, मुन्ना गौतम, राम दास गौतम, पंकज शर्मा, गुड्डू खां, विशाल, अमर चंद्र, राजू गौतम, अनिल गौतम, रिंकू गौतम, राम सुख रावत, मर्जीराम रावत, राम तेज गौतम सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।



