मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों की दी जा रही जानकारी : स्तुति गुप्ता
रुदौली कोतवाली पुलिस ने सट्टी मार्केट में चलाया जागरूकता अभियान

रुदौली-अयोध्या। रुदौली कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में चर्चित महिला उप निरीक्षक स्तुति गुप्ता, आरक्षी सलमान अली ने मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम की उपस्थिति में सट्टी मार्केट कस्बा नगर रुदौली में बालिकाओं के साथ मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत मिशन शक्ति जागरुकता रैली निकालकर लोगों को नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बीसी सखी योजना सहित आदि एवं हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पावरलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098, साईबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108 सहित आदि के विषय में जागरूक किया गया।इस अवसर पर उप निरीक्षक स्तुति गुप्ता ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।मिशन शक्ति उसी कड़ी में महत्वपूर्ण अभियान है।जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में जागरूकता एवं आत्म विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।



