उत्तर प्रदेश

कंपोजिट विद्यालय कुढ़ासादात में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव

खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

रुदौली-अयोध्या। कंपोजिट विद्यालय कुढ़ासादात में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रुदौली रमाकांत राम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।छात्र छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यालयों जन सहभागिता बढ़ाने के सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी विद्यालय पूरी तरह से बदल गए है,आज परिषदीय विद्यालय सभी बुनियादी सुविधाओं से लैश हो गए है।स्मार्ट क्लास जैसी संकल्पना से शिक्षण विधि पूरी तरह से आधुनिक हो गई है।उन्होंने शिक्षकों का आवाहन किया कि स्कूल चलो अभियान के तहत घर घर सरकारी स्कूलों की उपलब्धियों को पहुंचाया जाए व 6 से 14 आयु वर्ग के हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इस दौरान सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता रामकृष्ण गुप्ता ने व आभार ज्ञापन कंपोजिट विद्यालय कुढ़ासादात की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कीर्ति मिश्रा ने दिया। कार्यक्रम में ऋषिकेश यादव, सरिता मौर्या, प्रज्ञा शुक्ला, रीना देवी, फूलचंद्र वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रवि सिंह, इजहार बेग, उर्मिला, भारती गौड़, दिव्या तिवारी, राम मूरत, रामनाथ, धर्मराज, विपिन पालीवाल, अविनाश पांडेय, सत्येंद्र पाल सिंह, मोहम्मद गयास, उमाशंकर, विक्रांत चौधरी व विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गायत्री गुप्ता सहित अभिभावक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}