अयोध्या पुलिस को मिली नई ताकत: 350 सीसी बुलेट बाइक से गश्त होगी और तेज
आधुनिक पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, अधिकारियों ने खुद किया ट्रायल

अयोध्या। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग की एक सराहनीय पहल सामने आई है। पुलिस फोर्स में 350 सीसी इंजन वाली 5 नई ‘बुलेट’ मोटरसाइकिलों को शामिल किया गया है, जिससे गश्त व्यवस्था में तेजी आने के साथ ही आमजन की सुरक्षा और भी मजबूत होगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पुलिस लाइन पहुंचकर स्वयं इन बाइकों का ट्रायल किया। अधिकारियों ने बाइकों की कार्यक्षमता, संतुलन और उपयोगिता का बारीकी से परीक्षण करते हुए इसे आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इन अत्याधुनिक बाइकों में हूटर, हेलमेट रखने की विशेष सुविधा और जरूरी दस्तावेजों के लिए अलग फाइल बॉक्स लगाए गए हैं, जिससे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी और वे अधिक दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पहल न सिर्फ गश्त व्यवस्था को मजबूत करेगी,बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर अपराध नियंत्रण में भी अहम भूमिका



