उत्तर प्रदेश

रूदौली व मवई में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया सम्पन्न

16 केंद्रों के शिलान्यास के साथ विकास को मिली नई गति

रुदौली-अयोध्या। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में रूदौली ब्लॉक सभागार में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में रूदौली क्षेत्र की कोटरा गांव निवासिनी कविता मौर्या तथा मवई ब्लॉक के ग्राम पंचायत पूरे कामगार की ममता देवी को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रूदौली विधायक रामचंद्र यादव के प्रतिनिधि आलोक चंद्र यादव उपस्थित रहे। जिन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं रूदौली ब्लॉक की 11 आंगनबाड़ी परियोजनाओं तथा मवई ब्लॉक के 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक चंद्र यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज की नींव होती हैं। जो बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाती हैं।विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने चयनित महिलाओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने की। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नए केंद्रों के निर्माण से इन सेवाओं का विस्तार होगा। इस अवसर पर सीडीपीओ रेनू, एडीओ (आईएसबी) भगवान दीन, एडीओ पंचायत राकेश चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}