पूर्व सांसद व भोजपुरी स्टार निरहुआ के आगमन से गूंजा मां कामाख्या धाम महोत्सव विधायक रामचंद्र यादव व रविकांत तिवारी ने निरहुआ का किया भव्य स्वागत
2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार : निरहुआ

रुदौली-अयोध्या। अयोध्या जनपद के रूदौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मां कामाख्या धाम महोत्सव उस समय खास और यादगार बन गया। जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एवं पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मंच पर पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही पूरे पंडाल में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला और हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक झूम उठे। निरहुआ ने अपने चर्चित गीत “चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर” की प्रस्तुति देकर माहौल को ऊर्जा से भर दिया। जिस पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा परिसर नारों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने “निरहुआ नाम ब…” गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। साथ ही उन्होंने कई देवी गीतों की प्रस्तुति देकर महोत्सव में भक्ति रस का संचार किया। जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और आस्था से सराबोर हो गया।कार्यक्रम में करीब 8 हजार दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसने आयोजन को भव्य और सफल बना दिया। लोगों का उत्साह इस कदर था कि देर रात तक पंडाल में ऊर्जा और उमंग बनी रही। मीडिया से बातचीत के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की किल्लत पर कहा कि वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत पर भी पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को अफवाहों से बचते हुए आपसी सहयोग बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव एवं महोत्सव न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने उनका भव्य स्वागत किया। और कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।



