उत्तर प्रदेश

मां कामाख्या धाम महोत्सव में विकास, रोजगार और कृषि उन्नति का भव्य संगम

कृषि मेले का विधायक रामचंद्र यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रुदौली-अयोध्या। मां कामाख्या धाम महोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्र में विकास, रोजगार सृजन और कृषि उन्नति को नई दिशा देने वाले अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुए। पूरे महोत्सव के दौरान श्रद्धा, उत्साह और जनसहभागिता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, किसान, युवा एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 100 करोड़ रुपये के युवा उद्यमी ऋण का वितरण किया गया। इस अवसर पर चयनित लाभार्थी युवाओं को मंच से विधिवत चेक सौंपे गए। इस योजना के माध्यम से युवाओं को अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। जिससे न केवल वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है। इसी क्रम में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक भव्य कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना। कृषि मेले में आधुनिक खेती की उन्नत तकनीकों, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों, नवीन कृषि यंत्रों, जैविक खेती के तरीकों एवं फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। मेले में कृषि विभाग के अधिकारी, विशेषज्ञ तथा कई बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिन्होंने किसानों और युवाओं को योजनाओं, ऋण सुविधाओं और तकनीकी जानकारी के बारे में मार्गदर्शन दिया। इससे लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ लेने में काफी सहूलियत मिली। महोत्सव के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों ने क्षेत्र में विकास की नई ऊर्जा का संचार किया है। जहां एक ओर युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत आधार मिला। वहीं दूसरी ओर किसानों को आधुनिक कृषि के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। पूरे आयोजन में जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय जनता ने इस प्रकार के आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मां कामाख्या धाम महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और कृषि विकास का भी एक सशक्त मंच बनकर उभरा। इस अवसर पर चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला, रविकांत तिवारी, दिनेश मिश्रा, अजय शुक्ला, कमलेश यादव, आलोक यादव, राजेश यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}