उत्तर प्रदेश

नारी की सुरक्षा व सम्मान सरकार की प्राथमिकता : शशिकांत यादव

पटरंगा थाने में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट :- फ़तेह खान 

रुदौली-अयोध्या। थाना पटरंगा में प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5-0 के द्वितीय चरण के तहत थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर क्षेत्र की विभिन्न वर्गों की महिलाओं व बालिकाओं को आमंत्रित कर मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों,उद्देश्यों तथा इस केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी की सुरक्षा,नारी का सम्मान,नारी का स्वावलंबन, नारी का उत्थान,नारी की सुरक्षा व उनकी अस्मिता सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ यदि कोई अपराध होता है तो पुलिस का दायित्व है कि ऐसे मामलों को गंभीरता पूर्वक त्वरित संज्ञान लेकर मुकदमा पंजीकृत करे।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि इसी प्रकार सरकार की मंशा है कि बालिकाएं हर क्षेत्र में उन्नति करें।शिक्षा में अभिरुचि रहकर अपनी प्रतिभा को निखार कर अपने परिवार समाज का व जिले का नाम रोशन करें।मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, महिला उप निरीक्षक प्रतीक्षा,महिला कांस्टेबल आकांक्षा तिवारी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, महिला हेल्प लाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, पुलिस आपात कालीन सेवा 112 व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे सुकन्या योजना, सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन सहित आदि के विषय में बताया। वर्तमान समय में चल रहे साइबर अपराध, जनधन खातों के दुरूपयोग, डिजिटल अरेस्ट सहित आदि के विषय में भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}