उत्तर प्रदेश

1100 कन्या पूजन संग कामाख्या धाम महोत्सव 2.0 का भव्य आगाज आस्था व लोकसंस्कृति का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विधायक रामचंद्र यादव व न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने किया पूजन

रिपोर्ट :- फ़तेह खान 

रुदौली-अयोध्या। नगर पंचायत क्षेत्र में प्रायोजित कामाख्या धाम महोत्सव 2.0 का शुभारंभ शुक्रवार को 1100 कन्याओं के पूजन के साथ भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव व महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने पूरे विधि-विधान से कन्या पूजन कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ कराया।इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छाया रहा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मां कामाख्या के जयकारों से माहौल गूंज उठा। आयोजन स्थल पर लोकसंस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में आस्था और संस्कृति का प्रसार होगा।

 

कामाख्या महोत्सव में 238 जोड़ों का सामूहिक विवाह, गूंजे शहनाई के स्वर

 

कामाख्या महोत्सव के प्रथम दिन समाज कल्याण एवं विकास विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 238 जोड़ों का विवाह धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जहां हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों द्वारा कराया गया, वहीं एक मुस्लिम जोड़े का काजी ने निकाह पढ़ाकर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।समारोह में गाजे-बाजे के साथ लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक वैवाहिक गीतों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। घराती और बराती दोनों पक्ष के लोग झूम उठे और पूरे परिसर में खुशियों का वातावरण देखने को मिला।विधायक रामचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए बेहद सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रुदौली विधानसभा क्षेत्र में 350 कन्याओं का विवाह इस योजना के अंतर्गत कराया गया है।विवाह के उपरांत सभी नवदंपत्तियों को उपहार प्रदान किए गए तथा उनके बैंक खातों में 60 हजार रुपये की धनराशि भी हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,जिला कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ,बीजेपी नेता खुन्नू पांडेय,बीडीओ अमित त्रिपाठी ,बीडीओ भावना यादव,पूव ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव,आलोक यादव,एडीओ पंचायत भगवानदीन,एडीओ समाज कल्याण रजनीश मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने बारातियों की आवभगत कर जलपान व भोजन की व्यवस्था कराई। इस दौरान जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

रुदौली में विकास की नई इबारत लिखी, हर क्षेत्र में हुआ व्यापक काम : रामचंद्र यादव

 

रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने हर वर्ग के लिए समान रूप से काम किया है, जबकि विपक्षी दल केवल तुष्टीकरण की राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने इशारों में पूर्व विधायक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में विकास कार्य बाधित रहे और आवश्यक संस्थानों की स्थापना नहीं हो सकी।विधायक ने बताया कि उनके प्रयासों से सुनबा विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा बाबा बाजार का विस्तारीकरण कर रामपुर गुदारा में विकसित किया गया। अमराई गांव, मवई व रुदौली में आईटीआई की स्थापना कर युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा गया। वहीं, कोदनिया शुजागंज में राजकीय इंटर कॉलेज की व्यवस्था की गई।उन्होंने कहा कि मांजनपुर में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना, क्षेत्र में पीएचसी व सीएचसी केंद्रों का विस्तार तथा नई पुलिस चौकियों की स्थापना से स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। कामाख्या धाम महोत्सव और नगर पंचायत गठन के बाद 100 करोड़ से अधिक की धनराशि से विकास कार्य हुए हैं।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योजना के तहत हर गरीब बेटी की शादी की गारंटी दी जा रही है और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 10 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए, जिसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।इस मौके पर सभी भारी संख्या में क्षेत्रवासियों का जन सैलाब उमड़ा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}