उत्तर प्रदेश
ईद-उल-फितर पर अमन और खुशहाली का पैगाम

रूदौली/अयोध्या।
ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर क्षेत्र के प्रसिद्ध पत्रकार फतेह खान ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद पेश की है। उन्होंने कहा कि ईद का यह पावन त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जो हमें एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है। पत्रकार फतेह खान ने अपने संदेश में कहा कि रमज़ान के पवित्र महीने के बाद आने वाली ईद हमें सब्र, त्याग और इंसानियत की सीख देती है। इस दिन हमें जरूरतमंदों की मदद कर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने दुआ की कि यह ईद सभी के जीवन में खुशियां, तरक्की और अमन-चैन लेकर आए तथा देश में आपसी सौहार्द और भाईचारा हमेशा कायम रहे।



