ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा, सुरक्षा के रहे चाक-चौबंद इंतजाम देश में अमन भाईचारा सौहार्द एकता बनी रहे की मांगी दुआ
एसपी ग्रामीण, एडीएम, सीओ लगातार करते रहे भ्रमण

रिपोर्ट फतेह खान
शुजागंज (अयोध्या)।
रूदौली कोतवाली के अंतर्गत ग्रामणी इलाको में ईद उल फितर की नमाज विभिन्न मस्जिदों में पूरे अकीदत, उल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली बनी रहे की दुआएं मांगीं।ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की, वहीं कोटरा, विचारा,हलीमनगर, ऐथर, रहीमगंज, कोपेपुर, भेलसर , अल्हवाना,समेत क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में भी नमाजियों ने पूरे धार्मिक भाव के साथ नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।जिससे पूरे इलाके में उत्सव और भाईचारे का माहौल नजर आया। वहीं दूसरी ओर उक्त थाना क्षेत्र के नगर में ईद की नमाज सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न हुई । ईद की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कराने के लिए एडीएम, एसडीएम संतोष कुमार, एसपी आर ए बलवंत चौधरी, सीओ आशीष निगम व कोतवाल संजय मौर्या ने शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, भेलसर चौकी इंचार्ज युवराज सिंह,उपनिरीक्षक राकेश यादव कांस्टेबल अभिषेक कुमार लोकेश कुमार रवि चौधरी, दिवान इंद्रेश यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



