माँ कामाख्या धाम महोत्सव का कल से होगा ऐतिहासिक आगाज महोत्सव के प्रथम दिवस 251 कन्याओं का होगा शुभ विवाह
विधायक रामचंद्र यादव ने तैयारियां का किया स्थलीय निरीक्षण

रुदौली-अयोध्या। रूदौली विधानसभा में माँ कामाख्या धाम महोत्सव 2.0 का कल से ऐतिहासिक आगाज होगा।सुबह 10 बजे से कन्या पूजन के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।महोत्सव प्रांगण में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह अंतर्गत 251 कन्याओं के शुभ विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा।जिसको लेकर ऐतिहासिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।माँ कामाख्या धाम महोत्सव न्यास के मुख्य संरक्षक बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव व महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।विधायक राम चन्द्र यादव ने बताया कि कल 20 मार्च से 26 मार्च तक माँ कामाख्या परिसर में अवध से लेकर भोजपुरी व बालीबुड दुनिया के बड़े बड़े भजन गायक व अभिनेता अलग अलग दिनों में अपनी प्रस्तुति देंगे।ऐसे में अवध की लोक नृत्य के साथ अन्य कई प्रदेशों के लोककलाओं का भी आयोजन किया जायेगा।24 मार्च को विशाल दंगल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसमे देश व विदेश के पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।और उस विशाल दंगल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी से निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।चतुर्थ दिवस में 11 बजे हेलीकॉप्टर से बृजभूषण सिंह माँ कामाख्या धाम पहुचेंगे। माता के मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना उसके बाद शुरू होगा विशाल दंगल।महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू ने बताया कि इस सात दिवसीय कार्यक्रम में अवध के कलाकारों को भी सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया है।माँ कामाख्या की कृपा से इतना बड़ा आयोजन सफल होता आ रहा है। और इस नवरात्रि में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ने वाला है।तैयारियां का निरीक्षण के दौरान माँ कामाख्या धाम महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष व न्यास के संयोजक शीतला प्रसाद शुक्ला, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी गायक विवेक पांडेय, तेज तिवारी, राकेश यादव, शनि मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, पंकज यादव, विकास मिश्रा सहित महोत्सव न्यास के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।



