जुमा अलविदा से पहले रुदौली में पुलिस अलर्ट, प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने PAC के साथ किया पैदल गश्त
त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रुदौली (अयोध्या)। रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुमा यानी जुमा अलविदा की नमाज को लेकर कस्बा #रुदौली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक #रुदौली संजय मौर्य ने PAC बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने लोगों से संवाद करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए प्रमुख चौराहों, बाजारों और मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि जुमा अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और PAC बल को तैनात किया गया है। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



